फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संदिग्ध मिला, सैंपल जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर निवासी एक युवक में कोरोना वायरस की आशंका के चलते उसे जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भती कर लिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने युवक के ब्लड, सीरम और गले के बलगम का सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज लखनऊ में परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले थाईलैंड घूमने गया था। जहां से 26 फरवरी को लौटा है। वहां से वापस आने के बाद युवक ने अपनी जांच करना जरूरी समझा। इस पर वह शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया है और उसके सैंपल जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजे गए है। युवक की देखभाल कर रहे डॉक्टर का कहना है कि जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन

युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। सैंपल निकलवाकर जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही जानकारी होगी।
-डॉ. आरके राम चंदानी, चेस्ट फिजीशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें