लखीमपुर शहर में भ्रमण के दौरान बिना मास्क लगाए युवक को समझाते डीएम और एसपी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शनिवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसपी विजय दुल के साथ शहर के मुख्य बाजारों में पैदल घूम कर राहगीरों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित किया।
डीएम-एसपी संकटा देवी चौराहे से बड़ा चौराहा होते हुए अस्पताल रोड, सौजन्य चौक, राजकीय इंटर कॉलेज अस्पताल रोड होते हुए पुलिस लाइन तक पैदल घूमे। इस दौरान व्यापारियों व पैदल चल रहे राहगीरों से न केवल मास्क लगाने की अपील की बल्कि उन्हें मास्क के महत्व को भी समझाया। इस दौरान बिना मास्क लगाए लोगों व बच्चों को मास्क भी बाटे।
डीएम व एसपी ने कहा कि चालान व पुलिस से बचने के लिए नहीं बल्कि कोविड के बढ़ते संक्रमण से बचने के लिए मास्क को जरूर पहनें। संक्रमण से स्वयं बचे ओर दूसरों को भी बचाएं। उन्होंने दो गज की दूरी मास्क का जरूरी के सूत्र का पालन करने की अपील की। संवाद