बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। दुधवा टाइगर रिजर्व कतर्निया घाट (वन्यजीव प्रभाग) के प्रभारी डीएफओ यशवंत सिंह की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद दुधवा पार्क प्रशासन सतर्क हो गया है। दुधवा टाइगर रिजर्व के मुख्य संरक्षक संजय पाठक ने लखीमपुर और बहराइच के सीएमओ को पत्र लिखकर वन विभाग के अधिकारियों और फील्ड कर्मियों के अलावा वॉचरों का प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन कराने की मांग की है। एफडी ने दिवंगत डीएफओ के संपर्क में आए अधिकारियों और कर्मचारियों से कोविड-19 की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
कतर्निया घाट के डीएफओ की कोरोना से मौत के बाद पार्क प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। इसको लेकर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काफी सतर्कता बरत रहे हैं।
दुधवा मुख्यालय, हाथीघर, गैंडा पुनर्वास योजना को भी किया गया सैनिटाइज
कतर्निया घाट के डीएफओ की कोरोना से मौत के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बाघ, तेंदुए और अन्य वन्यजीवों को कोरोना संक्रमण से बचाव की कवायद शुरू कर दी है।