लखीमपुर खीरी। पिछले दो दिन से जिले में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। दो दिन पहले मितौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की की एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव मिली थी। बृहस्पितवार को सीएचसी बेहजम क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना के वैरिएंट की जांच के लिए दोनों के सैंपल मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
सीएचसी मितौली क्षेत्र निवासी एक 17 वर्षीय छात्रा के संक्रमित मिलने के बाद बेहजम के गांव सुनौरा निवासी एक 65 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दो दिन से लगातार मिल रहे संक्रमितों के बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न तो सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं और न ही मास्क लगा रहे हैं। वहीं कोरोना की दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। दोनो संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर कोरोना का वैरिएंट की जांच के लिए दोनो के सैँपल मेडिकल कॉलेज भेजे गए है।
सीएचसी पर हो रही कोरोना जांच - मितौली सीएचसी पर दवा लेने के लिए आने वाले मरीजो की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। शुक्रवार को 90 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं जबकि 75 लोगों की एंटीजन जांच की गई। हालांकि इनमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
बाजार में बिना मास्क घूमते लोग