फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में सहकारी समिति का चुनाव स्थगित

विज्ञापन
डीएम कार्यालय का घिराव कर भाजपा विधायक पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर प्रदर्शन करते सपा के पदा
विज्ञापन
महेवागंज। फूलबेहड़ सहकारी समिति में बृहस्पतिवार को संचालक पद के नामांकन के दौरान भाजपा विधायक मंजू त्यागी द्वारा नामांकन पत्र छीनने का वीडियो वायरल होने के बाद हुए हंगामे के चलते चुनाव प्रक्रिया रोक दी गई है। रिटर्निंग अफसर ने शुक्रवार को समिति गेट पर चुनाव स्थगन का नोटिस चस्पा करा दिया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ सहकारी प्रबंध समिति में संचालक पद के लिए बृहस्पतिवार को पर्चे भरे जाने थे। संभावित उम्मीदवार सुबह आठ बजे ही पहुंचने लगे थे। समय पर आरओ के न आने पर लोग नाराजगी जताने लगे। इस बीच श्रीनगर विधायक मंजू त्यागी अपने समर्थकों के साथ पहुंच गईं। कुछ ही देर में समिति के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जिसमें एसडीएम सदर के सामने विधायक मंजू त्यागी चुनाव अधिकारी से और टेबल पर रखे प्रपत्र छीनते दिख रही थीं। 18 सेकेंड का वीडियो वायरल होते ही सपाइयों ने नामांकन पत्र लूटने और फाड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया था। सपा के पूर्व विधायक रामसरन समेत जो भी पुलिस के सामने आया, उस पर लाठियां बरसाई गईं। बृहस्पतिवार हुए पूरे बवाल के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। इसके बाद शुक्रवार को प्रशासन ने चुनाव स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें