फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लिलौटीनाथ मंदिर मार्ग चौड़ीकरण में पेड़ों को लेकर विवाद

Thu, 07 May 2026 10:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पौराणिक लिलौटी मंदिर मार्ग पर लगे पेड़। संवाद
विज्ञापन
महेवागंज। पौराणिक लिलौटीनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। सड़क के किनारे लगे पेड़ों की मार्किंग करने पहुंचे वन कर्मियों और मंदिर कमेटी के लोगों के बीच बृहस्पतिवार को नोकझोंक हो गई। विवाद बढ़ने पर फिलहाल पेड़ों की मार्किंग रोक दी गई है।
विज्ञापन

मंदिर के महंत रोहित गिरि ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की कटाई की आशंका जताते हुए विरोध किया। उन्होंने मौके पर मौजूद वन कर्मियों से कहा कि किसी भी कीमत पर हरियाली को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।
लोक निर्माण विभाग खंड-एक की ओर से सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार, 1.33 किलोमीटर लंबी और 5.5 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जानी है। सड़क के किनारों को दुरुस्त करने और मिट्टी पटाई का कार्य चल रहा है। मंदिर से कुछ दूरी पहले कंडवा नदी पर बनी पुलिया का भी चौड़ीकरण प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जेई रवि कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ी होने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और भीड़ के दौरान जाम की समस्या कम होगी। हालांकि, पुलिया के आगे सड़क चौड़ीकरण के दौरान पेड़ों की छंटाई की आशंका को लेकर मंदिर कमेटी ने विरोध जताया है।
बृहस्पतिवार को इस विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसमें वन कर्मियों के साथ मौजूद कुछ मजदूर कुल्हाड़ी लिए दिखाई दिए, जिस पर महंत ने नाराजगी जताई और पेड़ों को न काटने की चेतावनी दी। महंत का कहना था कि पुलिया के आगे की जमीन मंदिर की निजी भूमि है और जरूरत पड़ने पर वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तक करेंगे।
-
पीडब्ल्यूडी की ओर से पेड़ों के संबंध में विभाग को पत्र भेजा गया था। इसी के तहत वन कर्मी मौके पर पहुंचे थे। वीडियो की जानकारी मिली है और विवाद सुलझने तक कोई मार्किंग नहीं की जाएगी। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी को भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

-संजीव तिवारी, क्षेत्रीय प्रभागीय वनाधिकारी, गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें