गोला बिजली उप केंद्र पर समझौता पत्र जलाते कर्मचारी। स्रोत: सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की छंटनी किए जाने के विरोध में संगठन ने पूर्व में दिए गए समझौते पत्र की प्रतियां जलाईं।
आउटसोर्सिंग बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को विद्युत उपकेंद्र में धरना प्रदर्शन कर उपकेंद्रों के परिचालन व अनुरक्षण कार्य में तैनात बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की छंटनी करने, छटनी के उपरांत मानक निर्धारित करने के लिए मानक समिति का गठन करने, कार्य के अनुरूप अनुबंध न करने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 29 नवंबर को पावर कार्पोरेशन प्रबंबन द्वारा जारी पत्र पर बनी सहमति के अनुरूप करवाई न होने के कारण कार्यवृत्त की प्रति का दहन कर रोष व्यक्त किया। अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन में सर्किल अध्यक्ष अतुल खरे, डिवीजन अध्यक्ष विकास कटियार, महामंत्री अब्दुल लइक, उपाध्यक्ष बोबी सिंह, मोनू गिरी, कलीम बेग, जगतपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।