लखीमपुर खीरी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी के अवसर पर जिला पंचायत सभागार में एसआईआर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश मंत्री अभिजात मिश्रा ने कहा कि स्वयंसेवक से प्रधानमंत्री बनने तक की अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा उनके अटल सिद्धांत, दृढ़ निश्चय और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरक गाथा है। अटलजी ने चतुर्भुज सड़क योजना के माध्यम से गांव-गांव विकास की नींव रखी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं। सदर विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि एसआईआर अभियान संगठन का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसमें पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अवैध घुसपैठियों के नाम कटवाने का कार्य पूरी निष्ठा से किया जाए।
जिला अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि अटल की दूरदृष्टि और कुशल नीति के कारण आज भारत विकास के नए सोपानों पर अग्रसर होकर विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बना है। गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक अरविंद गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में कुलभूषण सिंह, आशू मिश्रा, रामजी मौर्य, संतोष कुमारी, अनुपम अवस्थी, रमेश चंद्र मिश्र, रामजी दीक्षित, अजय अवस्थी, महिला आयोग सदस्य सुजीता कुमारी, कमलेश शुक्ला, उमेश शुक्ला, नगर अध्यक्ष देवदत्त चढ़ा, पवन गुप्ता, दिव्या सिंह सहित तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश को दी महाशक्ति बनने की दिशा
निघासन। कस्बे के ब्लॉक सभागार में आयोजित अटल जनशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विधायक शशांक वर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विधायक शशांक वर्मा ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विचारधारा और निर्णायक नेतृत्व ने भारत को विश्व पटल पर मजबूती से स्थापित किया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने देश को महाशक्ति बनने की दिशा दी और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा। मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा, स्वयंसेवक से प्रधानमंत्री बनने तक अटल जी की यात्रा उनके अटल सिद्धांतों, दृढ़ इच्छाशक्ति व राष्ट्रभक्ति की मिसाल है। कार्यक्रम में श्यामू पांडे, देवेंद्र कुमार और ध्रुववर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संवाद