फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेन्मेंट जोन सरैयां: गाइड लाइन की परवाह नहीं कर रहे लोग

विज्ञापन
मोहम्मदी के कंटेन्मेंट जोन में गाइड लाइन की परवाह नहीं कर रहे लोग - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
मोहम्मदी। कस्बे के एक ही मोहल्ले सरैयां में कोरोना पॉजिटिव के तीन केस मिलने पर जहां प्रशासन परेशान है। वहीं मोहल्ले के लोग और राहगीरों का आना जाना बदस्तूर जारी है। हैरत की बात तो यह है कि जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

16 जून को मोहल्ले में मुंबई से आए प्रवासी मजदूर की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर कंटेन्मेंट घोषित कर पहले 250 वर्गमीटर का एरिया सील कर दिया था। बाद में 23 व 26 जून को क्रमश एक-एक केस कोरोना पॉजिटिव और मिलने पर एसडीएम ने यहां 500 वर्गमीटर का एरिया सील कर कंटेन्मेंट जोन घोषित कर उसकी बैरिकेडिंग कर दी थी लेकिन लोग कंटेन्मेंट जोन की गाइड लाइन की परवाह नहीं कर रहे हैं।
कंटेन्मेंट जोन में भी लोग सामाजिक दूरी का ख्याल न रखकर बिना मास्क घूम रहे हैं। हालांकि प्रशासन ने निगरानी समिति बनाई है जो लोगों को संक्रमण से बचने के लिए प्रेरित कर रही है लेकिन यह जब कागजों पर ही हो रहा है। कंटेन्मेंट जोन में एक मार्ग मंडी समिति से मोहम्मदी के अंदर स्टेट बैंक और मुख्यमार्ग तक आता है। इस मार्ग पर आवागमन चालू है। जबकि यह पूरा रोड कंटेन्मेंट जोन के अंतर्गत आता है। एसडीएम स्वाति शुक्ला का कहना है कि कंटेन्मेंट जोन में अव्यवस्थाओं की जानकारी मिली है। शीघ्र ही आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें