ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट की सड़कों का हाल।
गोला गोकर्णनाथ। 10000 की आबादी और नौ मजरों की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट का हाल बेहाल है। अलीगंज रोड पर सेंट्रल वेयरहाउस के पास से ग्राम पंचायत को जोड़ने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है।
रास्तों में भरा पानी घरों में घुसने लगा है। ग्राम पंचायत के लोग मुख्यमंत्री पोर्टल, समाधान दिवस सहित कई माध्यमों से उच्चाधिकारियों को अपनी समस्या बता चुके हैं लेकिन न विधायक सुनने को तैयार हैं न अधिकारी। बरसात में जलभराव की समस्या तो यहां दिन प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। ग्राम पंचायत की गुप्ता कॉलोनी में दो माह पहले करीब ढाई सौ मीटर नाले का निर्माण शुरू हुआ था वह भी आधा अधूरा पड़ा है।