फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली कटौती से बेहाल उपभोक्ता, आपूर्ति के अलग-अलग कारण

Mon, 14 Sep 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उचौलिया। क्षेत्र में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे बिजली गुल हो गई। रात 12:30 बजे 33 केवी आपूर्ति बहाल होने के बाद भी फीडर चालू नहीं हुए।
विज्ञापन

आरोप है कि उपकेंद्र में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी सोते रहे। उपभोक्ताओं के फोन करने पर कर्मचारियों ने कॉल काट दी। रविवार तड़के करीब तीन बजे फीडर चालू होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
एसडीओ मोहम्मदी धर्मेंद्र पटेल ने बताया कि कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति क्यों नहीं दी, इसकी जानकारी कराई जाएगी।
-
अलीगंज क्षेत्र में 12-13 घंटे ही बिजली मिल पा रही
गोला गोकर्णनाथ। गरीब मजदूर किसान पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्णकुमार यादव ने अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार से अलीगंज क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की है। पत्र में उन्होंने बताया कि गोला से अलीगंज आने वाली विद्युत लाइन आए दिन खराब रहती है। रोस्टिंग के नाम पर भी लगातार कटौती हो रही है। इससे क्षेत्र में मुश्किल से 12-13 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। अधिशासी अभियंता ने व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन

-
बांकेगंज में बाज से 33 केवी मेनलाइन में फाॅल्ट
बांकेगंज। गोला से बांकेगंज बिजली उपकेंद्र आई 33 केवी मेनलाइन में रविवार दोपहर करीब एक बजे बाज टकरा गया। इससे फाल्ट होने पर बांकेगंज, संसारपुर, कुकरा समेत सभी फीडरों की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं को जानकारी करने पर मेनलाइन के तारों से बाज टकराने की वजह बताई गई। शाम छह बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें