फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वर्षों से बदहाल नहर पटरी की सड़क का निर्माण शुरू

Thu, 29 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अमर उजाला में छपी खबर
विज्ञापन
मितौली। करीब दस वर्ष से बदहाल पड़ी मितौली से खंजननगर जाने वाली नहर पटरी की सड़क का निर्माण आखिरकार शुरू हो गया। इस मार्ग का निर्माण होने से करीब दो दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

काम का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को दिया गया है। करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से पांच किमी मार्ग बनवाया जाएगा। खंजननगर के प्रधान प्रतिनिधि अवधेश कुमार पप्पू ने बताया कि सड़क खराब होने से मितौली जाने के लिए पांच किमी के बजाय 10 किमी घूमकर रौतापुर होते हुए लोग जाने के लिए मजबूर होते हैं। पूर्व सांसद रेखा अरुण वर्मा ने 18 जून, 2022 को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को अपने लेटर हेड से अवगत कराया था कि यह मार्ग मंडी समिति में आता है, जो काफी जर्जर हालत में है। इसकी मरम्मत का कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने मार्ग को लोनिव में स्थानांतरित कराने की बात कही थी। इसके बाद इस मार्ग की निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के पास पहुंची थी। पूर्व में अमर उजाला ने इस मुद्दे को उठाकर कई खबरें भी प्रकाशित कीं। इसके बाद निर्माण की मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है।

अमर उजाला में छपी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें