फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बरसात के बाद मोहम्मदी बाइपास चौराहे पर शुरू होगा फ्लाई ओवर का निर्माण

Tue, 03 Jun 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में बाईपास के इस चौराहे पर बनना है फ्लाई ओवर। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। गोला के मोहम्मदी बाइपास चौराहे पर डेढ़ अरब से अधिक की लागत से दो किमी लंबे फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण बरसात के बाद शुरू होगा। किन्ही कारणों से मार्च में काम शुरू नहीं हो सका था। इसके बनने से नगर में जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

चौराहे से लखीमपुर और खुटार की ओर पुल की लंबाई एक-एक किलोमीटर रहेगी। निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था एनएचएआई को सौंपी गई है। यह निर्माण वर्ष, 2027 के अंत तक पूर्ण होना है। फ्लावर के दोनों ओर साढे़ नौ-नौ मीटर सर्विस रोड, डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा नाला रहेगा। फ्लाईओवर निर्माण से यातायात सुगम होगा। यह चौराहा दुर्घटना बहुल बनता जा रहा है। ऐसे में यहां फ्लाईओवर की जरूरत महसूस की जा रही थी।

वर्जन...

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद फ्लाईओवर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार हो गई है। टेंडर प्रक्रिया होनी है। बरसात के बाद निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। शिव मंदिर कॉरिडोर और फ्लाईओवर कस्बे के लिए बड़ी उपलब्धि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमन गिरि, विधायक गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें