फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 50 शैय्या के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का निर्माण शुरू

Sat, 07 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
निर्माणधीन क्रिटिकल हॉस्पिटल का निरीक्षण करते विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : सुल्तानपुर में मानक के विपरीत अंत्येष्ठी स्थल का हो रहा निर्माण।
विज्ञापन
मोहम्मदी। क्षेत्र में 50 शैय्या के क्रिटिकल केयर अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। शनिवार को विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण कर कार्य की प्रगति जानी।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन लाख आबादी वाले क्षेत्र में गंभीर मरीजों के इलाज की व्यवस्था अभी तक सीएचसी तक ही सीमित है। गंभीर हालत होने पर मरीजों को शाहजहांपुर या लखीमपुर रेफर करना पड़ता है। कई बार सड़क हादसों में घायल मरीज जिला मुख्यालय तक पहुंचने से पहले ही दम तोड़ देते हैं।
विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय जनता की समस्या को देखते हुए उन्होंने प्राक्कलन समिति में अस्पताल निर्माण का प्रस्ताव रखा था। अब अस्पताल बनने से खासकर दुर्घटना में घायल और गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें