फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सिपाही ने ससुरालियों पर दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। रामपुर जिले में तैनात नगर निवासी महिला सिपाही ने अपने ससुराल वालों पर घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

नगर निवासी पीड़िता सिपाही ने मुकदमे में कहा कि उसका विवाह गोला कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से वर्ष 2019 में हुआ था। पति भी रामपुर जिले के एक थाने में तैनात है। ससुराली अतिरिक्त दहेज में कार और 15 लाख नगद की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति, सास, जेठ, जेठानी और एक रिश्तेदार ने उसे पीटा और जान से मार डालने की कोशिश की।
सिपाही का आरोप है कि एक रात वह अपने कमरे में सो रही थी। तभी जेठ कमरे में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। गर्भवती होने पर ससुराल वालों ने उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर जान से मारने की कोशिश की। एक दिन जब बाहर ड्यूटी पर थी, तब पति घर पर अपने दोस्तों व परिवार वालों के साथ आया और सारा सामान जेवर रुपया लेकर चला गया। बिजनौर न्यायालय में तलाक का वाद भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति ने वर्ष 2022 में अमरोहा जिले की एक युवती से शादी कर ली है। 10 अक्टूबर वर्ष 2022 को ससुराली आए माता-पिता, भाई से मारपीट कर 50,000 रुपये और गहने लूट ले गए। जिसकी शिकायत उसने एसपी रामपुर से भी की थी।
पीड़िता की तहरीर पर गोला कोतवाली पुलिस ने पति, सास सहित आठ नामजद और तीन अज्ञात ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें