फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किराये पर रह रहे चकबंदी लेखपाल की करंट की चपेट में आकर मौत

Wed, 31 Jul 2024 03:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मृतक राजू सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला राजाजीपुरम में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले फरधान में तैनात चकबंदी लेखपाल की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसा पंखे का प्लग बिजली बोर्ड में लगाते समय हुआ।
विज्ञापन

हरदोई जिले के थाना बिलग्राम के गांव नाऊपुरवा निवासी राजू सिंह (28) ने एक सप्ताह पहले फरधान क्षेत्र में चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनाती ली थी। ज्वाइनिंग के बाद वह जरूरी सामान लेने घर चले गए। राजू सिंह ने मोहल्ला राजाजीपुरम में कमरा किराये पर लिया था।
सोमवार देर शाम वह कमरे पर आए। रात में गर्मी अधिक होने के चलते वह पंखा ऑन कर रहे थे। प्लग बिजली के बोर्ड में लगाने के दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी राममनोहर मौके पर पहुंचे तो राजू सिंह बेसुध जमीन पर पड़े दिखाई दिए।
विज्ञापन

राममनोहर ने पड़ोसियों की मदद से राजू को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजू के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजनों ने बताया कि लेखपाल की नौकरी उन्हें मृतक आश्रित कोटे में मिली थी। कई जगहों पर सेवाएं देने के बाद राजू सिंह का तबादला लखीमपुर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें