फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंग्रेजी शराब के नामी ब्रांड के नकली ढक्कनों की खेप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना फूलबेहड़ के अचकापुर गांव के रहने वाले एक ग्रामीण के गर से अंग्रेजी शराब के कई नामी ब्रांड के नकली ढक्कनों की खेप बरामद हुई है।
विज्ञापन

डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल, एसपी गणेश प्रसाद साहा और जिला आबकारी अधिकारी राजवीर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। बृहस्पतिवार की देर शाम आबकारी व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना फूलबेहड़ के ग्राम अचकापुर निवासी पंकज जायसवाल के घर दबिश दी थी। डीईओ राजवीर सिंह ने बताया कि दबिश के दौरान विदेशी मदिरा ब्रांड राॅयल स्टैग के 1636, इंपीरियल ब्लू के 635, ब्लेंडर्स प्राइड के 233 व मैक्डॉवेल नं. एक के 220 के नकली ढक्कन (कुल 2724) बरामद किए गए।
विज्ञापन

पंकज जायसवाल ने उक्त नकली ढक्कनों की आपूर्ति विपिन जायसवाल निवासी-पूरनपुर जिला -पीलीभीत को किए जाने की बात स्वीकार की। इस कार्य में शहर के मोहल्ला संकटा देवी निवासी गौरव जायसवाल की भी संलिप्तता प्रकाश में आई है। टीम ने पंकज जायसवाल को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें