फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नशीले पदार्थों और मानव तस्करी पर रोक लगाने पर बनी सहमति

विज्ञापन
धनगढ़ी में आयोजित बैठक में शामिल दोनों देशों के सुरक्षा अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल के एपीएफ व सशस्त्र सुरक्षा बलों के अधिकारियों की धनगढ़ी में बैठक हुई। इसमें भारत-नेपाल सीमा पर मानव, प्रतिबंधित माल व नशीले पदार्थों की तस्करी को लेकर चर्चा की गई और इस पर रोक लगाने की सहमति भी बनी।
विज्ञापन


कैलाली के धनगढ़ी स्थित नेपाल सशस्त्र पुलिस बल गण 34 के कार्यालय में एसएसबी तृतीय बटालियन लखीमपुर के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन एपीएफ ने किया। इसमें सीमा पर जारी मानव तस्करी, प्रतिबंधित सामान व नशीले पदार्थों की तस्करी पर चर्चा हुई। साथ ही सीमा पर अतिक्रमण, नकली मुद्रा, खबरों के आदान-प्रदान को लेकर भी वार्ता की गई। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के बीच संयुक्त गश्त पर भी सहमति बनी।
सीमावर्ती क्षेत्रों में खासकर नशीले पदार्थाें पर नियंत्रण को लेकर काफी जोर दिया गया। दशहरा पर भारतीय महानगरों से स्वदेश लौटने वाले नेपालियों को सीमा पर लूटपाट से बचाने समेत अन्य मामलों में उनकी मदद की बात नेपाली सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की गई। बैठक में नेपाल की तरफ से कैलाली एपीएफ 34 गण के एसपी गणपति पांडेय, डीएसपी मोहन न्यौपाने, पूर्ण बहादुर चंद, गांधीवराज के अलावा भारत की तरफ से एसएसबी तृतीय वाहिनी लखीमपुर के कमांडेंट देवानंद, एसआई राजेंद्र जाट समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें