फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कंडवा नदी में उतारता मिला नवजात का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/फूलबेहड़। क्षेत्र के अंदेशनगर पुल के नीचे कंडवा नदी में नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है।
विज्ञापन


लखीमपुर-पलिया हाईवे स्थित अंदेशनगर चौराहे पर कंडवा नदी पर बने पुल के नीचे मंगलवार शाम 6:30 बजे राहगीरों ने गहरे पानी में एक नवजात शिशु का शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फूलबेहड़ पुलिस शव को पानी से बाहर निकलवाया। आसपास के ग्रामीणों से नवजात के बारे में जानकारी जुटाई पर किसी ने कुछ भी नहीं बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि पुल के नीचे नवजात शिशु का शव बरामद हुआ है। बताया कि लोकलाज के डर से किसी ने चोरी छिपे बच्चे के शव को नदी में फेंक दिया होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें