लखीमपुर खीरी। निजी स्कूलों की बढ़ी हुई फीस, महंगे कोर्स और तय दुकानों से कोर्स व ड्रेस बिक्री के विरोध में कांग्रेस ने विरोध-प्रदर्शन किया। एसडीएम के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को भेजा।
विज्ञापन
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू की अगुवाई में कलक्ट्रेट गेट में एकत्र होकर प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस से लेकर कॉपी किताबों के कोर्स पर खुलेआम धन उगाही के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष रियाज अहमद मोनू ने कहा कि आज देश व प्रदेश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर है। ऊपर से प्राइवेट स्कूलों द्वारा फीस से लेकर कॉपी किताबों के कोर्स पर खुलेआम धन उगाही कर रहे हैं।