फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विनेश के अयोग्य करार होने पर कांग्रेसियों का विरोध

विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसजन- पार्टी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पेरिस ओलंपिक में महिला कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में पहलवान विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन अधिक होने से अयोग्य करार किए जाने को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि आज करोड़ों भारतीयों की भावनाएं आहत हुईं हैं। विनेश को फाइनल से हटा देना एक साजिश मालूम होती है। उसका पूरा करियर दांव पर है। राजेंद्र गुप्ता ने साजिश का खुलासा कर लिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। भारत सरकार को अपनी मांग पूरी मजबूती के साथ रखनी चाहिए। इस दौरान नवाज खान, अब्दुल रहीम, हरगोविंद वर्मा, जावेद अली, अकील खान, अब्दुल कयूम, रवि गोस्वामी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें