फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: वायरल वीडियो के आधार पर कानूनगो निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। खेत की पैमाइश के नाम पर वसूली करने का वीडियो वायरल होने के मामले में डीएम ने बृहस्पतिवार को कानूनगो को निलंबित कर धौरहरा तहसील से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

मितौली तहसील के गांव मोहब्बतनगर निवासी किसान बृजेश कुमार ने कुछ दिन पहले जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र देकर बताया था कि गाटा संख्या-34 में उसका 2015 से ट्यूबवेल कनेक्शन चल रहा था। पड़ोसी किसान राजकुमार और अरुण कुमार ने इसे चकमार्ग बताया। कई बार पैमाइश के बावजूद ट्यूबवेल पीड़ित के खेत में निकला। एक बार फिर से पैमाइश कराने पर लेखपाल जीवन लाल व कानूनगो राजकुमार ने ट्यूबवेल को अवैध बता दिया।
पीड़ित का आरोप है कि लेखपाल व कानूनगो ने इससे बचाव के लिए 35 हजार रुपये मांगे। इसमें 10 हजार रुपये लेखपाल और 15 हजार रुपये कानूनगो को दिए। इसके बाद जब वह शेष रुपये नही दे सके तो पड़ोसी से मोटी रकम लेकर गलत तरीके से पैमाइश कर दी। पीड़ित ने कानूनगो राजकुमार मौर्य को रुपये देते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामले में एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

एसडीएम मितौली विनीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई थी। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कानूनगो राजकुमार मौर्य को निलंबित कर दिया है। फिलहाल कानूनगो को धौरहरा तहसील के भूलेख अनुभाग से संबद्ध कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें