फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राष्ट्रगान के अपमान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 24 Aug 2026 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कांग्रेस भवन से कोतवाली की ओर जाते कांग्रेस पदाधिकारी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रगान के अपमान के आरोप के विरोध में कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पर एकत्र हुए और सदर कोतवाली तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। इसके बाद एसएसआई को शिकायती पत्र सौंपकर कथित दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पार्टी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि संवैधानिक मर्यादाओं को तार-तार करने वाली घटना के खिलाफ कांग्रेस ने लिखित शिकायत दी है। राष्ट्रगान केवल कुछ शब्द नहीं, बल्कि देश की अस्मिता, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को राष्ट्रीय प्रतीकों की गरिमा का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि कांग्रेस संविधान, देश के स्वाभिमान और राष्ट्रीय गौरव की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्र के सम्मान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में मोहन चंद्र उप्रेती, अन्नू मिश्रा, रामकुमार वर्मा, वरुण चौधरी, कोमल सिंह, नेहा चौधरी, चंद्रप्रभा अवस्थी, रामपाल शाक्य, सलीम अहमद, राजेंद्र गुप्ता, जावेद अली एडवोकेट, सत्ती सरन गौतम, अनंत राम गौतम, हेमराज गौतम समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें