फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 09 Oct 2026 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन करते कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कथित वोट चोरी और राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत विपक्षी नेताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार व लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा और जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।
पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने आरोप लगाया कि विपक्ष को कुचलने, ईवीएम पर सवाल उठाने को राष्ट्रद्रोह बताने और चुनाव आयोग की चुप्पी से लोकतांत्रिक संस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि कथित वोट चोरी में संलिप्त लोगों की जवाबदेही तय होने तक कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और आंदोलन को ब्लॉक स्तर तक ले जाने की बात कही।
इस मौके पर डॉ. पूर्वी वर्मा, शिव सहाय सिंह, रवि प्रताप सिंह, मोहन चंद्र भारद्वाज, रियाज अहमद, नवाज खान, सिद्धार्थ त्रिवेदी, दीपक बाजपेयी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें