फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

Tue, 19 May 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दाम वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल और गैस सिलिंडर के दामों से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। महंगाई के कारण रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे मध्यम और गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि का असर सीधे परिवहन और बाजार पर पड़ रहा है। इससे खाद्य सामग्री समेत अन्य जरूरी वस्तुएं भी महंगी हो रही हैं। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से आम जनता को राहत देने के लिए बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल, पूर्व सांसद रवि वर्मा, रवि तिवारी, सहजेंद्र दीक्षित, हरगोविंद वर्मा, चंद्र प्रभा अवस्थी, नेहा चौधरी, मंजू मिश्रा समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें