कांग्रेस कार्यकर्ता को हिरासत में लेती पुलिस। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। किसानों के समर्थन में लखनऊ जा रहे किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाजपेई को सदर कोतवाली पुलिस ने एलआरपी चौराहे पर रोक लिया और दोनों को सात घंटे पुलिस चौकी में हिरासत में लेकर बैठाए रखा, उसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया।
वरिष्ठ नेता दीपक बाजपेई ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने किसान विरोधी बिल तानाशाही रवैया से पास किया है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। इसी काले कानून के विरोध में हम लोग प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में लखनऊ पैदल मार्च में शामिल होने सुबह आठ बजे जा रहे थे, लेकिन जिला प्रशासन ने अपने तानाशाही रवैया से हम लोगों को रोक लिया और दोपहर बाद ढाई बजे छोड़ दिया। किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल श्री देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस से डरी है, इसलिए गलत तरीके से हम लोगों की गिरफ्तारी करवाई जा रही है। भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है। भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। कांग्रेस पार्टी अंतिम सांस तक किसानों के लिए संघर्ष करेगी।