फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सड़क हादसे में कांग्रेस नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। पिपरिया धनी क्षेत्र के गांव साहबगंज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय कन्या इंटर कॉलेज के सामने सड़क दुर्घटना में कांग्रेस के अनुसूचित समाज के जिला उपाध्यक्ष की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र में साहबगंज गांव निवासी प्रमोद कुमार (34) पुत्र जयपाल गुरुवार शाम लगभग 8:30 बजे अपने रिश्तेदार को विदा करने सड़क पर आए थे। परिजनों ने बताया कि प्रमोद कुमार गोला रोड मोहम्मदी स्थित दीनदयाल उपाध्याय कन्या इंटर कॉलेज के तरफ रोड की पटरी से नीचे खड़े थे। तभी अचानक एक अनियंत्रित बाइक चालक ने प्रमोद को टक्कर मार दी।
जिसमें वह गंभीर घायल हो गए। बाइक चालक भी घायल हो गया। दोनों को 108 एंबुलेंस से मोहम्मदी सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्रमोद को मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक को लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक प्रमोद कुमार कांग्रेस पार्टी अनुसूचित समाज के जिला उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें