फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के विरोध में कांग्रेस आंदोलित

विज्ञापन
विज्ञापन
संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गोला में पेट्रोल पंप पर धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता
लखीमपुर खीरी। आसमान छूती पेट्रोल, डीजल की कीमतों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष सिद्धार्थ शंकर त्रिवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने संकटा देवी चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले पांच माह में 43वीं बार मूल्य बढ़ाए हैं। देश की 130 करोड़ जनता कोरोना महामारी से जूझ रही है। लोग जीवन के लिये संघर्ष कर रहे हैं। मगर, निष्ठुर सरकार आर्थिक सहायता न देकर रोजाना पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर लूट का खेल कर रही है। उत्पाद शुल्क बढ़ाकर बेबस कमजोर लोगों का आर्थिक रूप से तेल निकालने में लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार मूल्य वृद्धि वापस लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कम कीमतों का जनता को लाभ दे। जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी ने कहा कि यदि सरकार ने ठगी न बंद की तो कांग्रेस इसका निरंतर विरोध करती रहेगी। पंकज शुक्ला, केके दीक्षित, संजीव मिश्रा, वरुण चौधरी, कमलजीत सिंह, किशन कश्यप, सत्यधर गुप्ता, लतीफ आजम, संजीव मिश्रा आदि मौजूद रहे।
पलियाकलां। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के विरोध में शुक्रवार को शहर के सिनेमा चौराहा स्थित पेट्रोल पंप पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। सरकार के खिलाफ महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष सचिन कुमार शाह, नगर अध्यक्ष आबिद हुसैन खां, अमर गुप्ता, गौरव गुप्ता, राजन यादव, आदिल खां, रामचंद्र, रामलखन सिंह आदि कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गोला गोकर्णनाथ। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री नानक बाबा पेट्रोल पंप, श्रीचंद पेट्रोल पंप, अग्रवाल पेट्रोल पंप, रिलायंस पेट्रोल पंप पर नारेबाजी कर मूल्यवृद्धि वापस लेने की मांग की। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी कि मूल्य वृद्धि वापस न हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रामकुमार वर्मा, अमित गुप्ता, प्रेम कुमार वर्मा, मतीन शाह, अनिल कुमार भार्गव, अजय कुमार भार्गव, शंकरलाल, रविंद्र कुमार वर्मा, सत्यपाल पटेल, अजय शुक्ला उर्फ गुड्डू आदि मौजूद रहे।
निघासन। कांग्रेस सेवा दल के नेता मोहनचंद्र उप्रेती की अगुवाई में कार्यकर्ता कस्बे के दीक्षित पेट्रोल पंप पर एकत्रित हुए। उन्होंने बढ़ती महंगाई के विरोध में सरकार विरोधी नारे लगाए। ऊषा दीक्षित ने कहा कि खाद, बीज, दाल, तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ रही महंगाई से लोगों की कमर टूट गई है। करीब एक घंटे चले सांकेतिक धरना में मंजू मिश्रा, बुसरा खातून, कमला देवी, इनायत अली, जयप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सड़कों पर उतरकर महंगाई का विरोध करेगी सपा
पलियाकलां। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में शीघ्र ही समाजवादी पार्टी कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फुरकान अंसारी ने बताया कि दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। सपा जल्द ही सड़कों पर उतरकर महंगाई का विरोध करेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें