फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बालक की गला रेतकर हत्या की पुष्टि, परिजनों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा कोतवाली के गांव टेकीकुंड़ा गांव में लापता 10 वर्षीय बालक की हत्या गला रेतकर की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। इस पर परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने टेकीकुंड़ा-अकठी मार्ग जाम कर दिया। सीओ के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए, हालांकि खबर भेजे जाने तक गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
विज्ञापन

धौरहरा कोतवाली के गांव टेकीकुंड़ा निवासी मुन्नालाल का 10 वर्षीय पुत्र रोहित छह नवंबर से लापता था। उसका शव शनिवार दोपहर गांव के बाहर गन्ने के खेत में पड़ा मिला था। शव देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। परिजनों ने दूसरे समुदाय के युवक पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया था।
सीओ प्रीतमपाल सिंह के समझाने के बाद ग्रामीण माने तब पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इधर, रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अपराह्न करीब तीन बजे टेकीकुंड़ा गांव के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि होने की खबर मिलते ही ग्रामीण फिर आक्रोशित हो गए। महिलाओं के साथ ग्रामीण टेकीकुंड़ा-अकठी मार्ग पर पहुंच कर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने टेकीकुंड़ा-अकठी मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर सीओ प्रीतमपाल सिंह धौरहरा, ईसानगर, खमरिया, फूलबेहड़ और शारदानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई।

आरोपियों के घरों पर चले बुलडोजर
घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने टेकीकुंड़ा-अकठी मार्ग जाम कर प्रदर्शन कर दिया। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर डटे थे। सूचना पर पहुंचे विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी ने सभी को आश्वासन दिया कि उन्हें न्याय मिलेगा।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर लगाया लाठीचार्ज का आरोप
हाईवे जाम करने जा रहे ग्रामीणों को जब पुलिस ने रोका तो ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए। धक्कामुक्की भी हुई, पर जब विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी आए तो उनके सामने महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस पर लाठीचार्ज का आरोप लगाया। सीओ प्रीतमपाल सिंह ने बताया लाठीचार्ज का आरोप गलत है। पुलिस उन्हें समझाबुझा कर वापस कर रही थी।
प्रदर्शन के समय बेसुध हुई मृतक की मां

रोहित की हत्या की खबर से आहत परिवार सहित ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर रही मृतक रोहित की मां अचानक बेसुध हो कर गिर गईं। जिन्हें पुलिस ने पानी पिलाया तब जाकर होश आया। होश आते ही वह बेटे रोहित का नाम लेकर फूट-फूटकर रो पड़ीं।
-
चार आरोपियों के विरुद्ध तहरीर मिली थी, रिपोर्ट तरमीम कर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला रेत कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

प्रीतम पाल सिंह, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें