फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्षतिग्रस्त खुटार-पलिया राजमार्ग की सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 731 पर क्षतिग्रस्त खुटार मैलानी व भीरा पलिया राजमार्ग की हालत जल्द सुधरेगी। इस संबंध में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पत्र का केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

खीरी सांसद को पत्र लिखकर बताया गया है कि 6 अक्तूबर को लिखे उनके पत्र का संज्ञान लिया गया है। चौड़ीकरण के काम में अभी समय लगेगा। क्योंकि यह क्षेत्र रिजर्व फॉरेस्ट का है। ऐसे में वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस मिलने में देरी होने से इस काम में समय लग सकता है। क्लीयरेंस मिलते ही इस राजमार्ग की मरम्मत करवाई जाएगी। टेनी के दिल्ली में होने के कारण सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने इस पत्र की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें