फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मवेशियों की भी चिंता, बाढ़ से निकालकर ले जा रहे साथ

Sun, 07 Sep 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
नाव से मवेशियों को पानी से निकालते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
धौरहरा। तहसील क्षेत्र में उफनाई शारदा और घाघरा नदियों का पानी अब भी करीब पचास गांवों में भरा हुआ है। ऐसे में मवेशियों को चारा तक नसीब नहीं हो रहा है। बाढ़ पीड़ित किसी तरह अपने मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचा रहे हैं, जबकि छोटे मवेशियों को नाव से लादकर सड़क किनारे पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

घरों में रखा अनाज भीगने की वजह से लोगों के चूल्हे नहीं जल रहे हैं। हालांकि, तहसील प्रशासन भी इन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गांव-गांव पहुंचकर लंच पैकेट वितरित कराने में जुटा है। बाढ़ से करीब तीस हजार की आबादी प्रभावित हुई है। तहसील प्रशासन ने अपनी राजस्व टीम के साथ गांवों में भरे पानी में उतरकर 40 हजार लंच पैकेट वितरित किए। इसके अलावा सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र मड़वा और लुधौनी गांव में तहसीलदार आदित्य विशाल ने विधायक विनोद शंकर अवस्थी की उपस्थिति में दो हजार पीड़ितों को राहत किट वितरित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें