फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कोरोना को हराना है, भारत से भगाना है’ विषय पर होंगी प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना के दुष्प्रभाव को देखते हुए शासन ने छात्रों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की हैं। जिसके माध्यम से छात्र संक्रमण रोकने में अपने सुझाव दे सकेंगे। प्रतियोगिता में सभी बोर्ड के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने बताया कि समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र इसमें शामिल हो सकेंगे। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग ( छह से आठ ) एवं सीनियर वर्ग (नौ से 12 ) में होगी। छात्र घर से ही संबंधित प्रविष्ट आरएमएसएडॉटलखीमपुरऐटदरेटऑफजीमेलडॉटकॉम पर भेज सकेंगे। डीआईओएस ने बताया कि प्रथम तीन प्रविष्टि वाले छात्रों को जिले स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने प्रधानाचार्यों को छात्रों को प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आयोजित होने वाली प्रतियोगिताएं
31 मार्च से 2 अप्रैल तक- निबंध
तीन से पांच अप्रैल तक- संगीत गायन
छह से आठ अप्रैल तक- स्लोगन
नौ से 11 अप्रैल तक- मॉडल, प्रतिदर्श
12 से 14 अप्रैल तक- भाषण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें