गोला गोकर्णनाथ। नगर पालिका में लगे शिविर के साथ नगर पालिका आपके द्वार शिविरों का समापन किया गया। सभी शिविरों में नगर वासियों ने अपनी बुनियादी सुविधाओं को लेकर आने वाली समस्याओं से संबंधित 1988 पंजीकरण कराए।
शुक्रवार को लगे अंतिम शिविर में नगर वासियों ने 406 शिकायतों का पंजीकरण कराया। मुख्य अतिथि ने नगर पालिका से संबंधित लाभार्थियों को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए। लगाए गए सभी शिविरों में वृद्धावस्था पेंशन के 319, राशन कार्ड से संबंधित 1480, विद्युत विभाग से संबंधित 58, दिव्यांग पेंशन से संबंधित 32 और विधवा पेंशन के 99 पंजीकरण कराए गए हैं।
पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने कहा अभी तक शिविर में नगर पालिका से संबंधित पंजीकृत समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा है। अन्य विभागों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करने के लिए जिलाधिकारी के समक्ष विषय को रखा जाएगा। इससे नगर वासियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण हो सके।
इस मौके पर लिपिक अमित श्रीवास्तव, एसआई संदीप वर्मा, जेई अनिल कुमार यादव, जेई आदर्श मिश्र, श्रवण कुमार मिश्र, अंकित गुप्ता, अशोक मिश्र, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अनुज अवस्थी, विमलेश वर्मा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग से विकास वर्मा, जिला समाज कल्याण विभाग से अंकित सिंह, खाद्य एवं रसद विभाग से अजय कुमार, आनंद कुमार, प्रोवेशन कार्यालय लखीमपुर से रामकुमार वर्मा आदि कर्मचारी मौजूद रहे।