फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण समय पर पूरा करें : डीएम

Sun, 30 Aug 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने जिला पोषण समिति की बैठक की। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण और 11 सीडीपीओ कार्यालयों की प्रगति की समीक्षा की। काम समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने सीडीपीओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देने और शत-प्रतिशत फीडिंग के लिए तिथि निर्धारित करने के लिए कहा। एमओआईसी को एएनएम की ओर से पोर्टल पर भरी जाने वाली सूचनाओं की समय से फीडिंग कराने के निर्देश दिए। सीडीपीओ और एमओआईसी को सभी पोर्टल और इंडिकेटर की जानकारी पहले स्वयं समझने को कहा। कहा कि गर्भवती महिलाओं का बेहतर पोषण और छह वर्ष तक के बच्चों की नियमित निगरानी उनके स्वस्थ भविष्य की मजबूत नींव है।
संभव अभियान की समीक्षा में डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन उपलब्ध रखने और नियमित उपयोग के निर्देश दिए। डीएम ने एनआरसी में बेड और भर्ती बच्चों की संख्या की जानकारी ली। कुपोषित बच्चों के उपचार और फॉलोअप की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने को कहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें