फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भारत से केला, आम और नींबू के आयात पर पूर्ण प्रतिबंध

Sat, 06 Jun 2026 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीफंटा/धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने और घातक फंगल बीमारी को रोकने के उद्देश्य से भारत से केला व आम और नींबू के आयात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। इसके चलते धनगढ़ी सहित नेपाली बाजार में फलों के दाम आसमान छू रहे हैं, तो वहीं आम के सीजन में बाजार में आम कहीं- कहीं पर महंगा बिकता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

उधर सीमा पार गौरीफंटा सहित अन्य नाकाओं के भारतीय ट्रेडर्स पर खासा असर पड़ा है।नेपाल सरकार ने घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने को लेकर केला और नींबू सहित आम पर आयात पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। नेपाल के पादप संगरोध (प्लांट क्वारंटाइन) एंड पेस्टीसाइड मैनेजमेंट अनुसार भारत में कुछ स्थानों पर केलों में पनामा (फंगल) देखे जाने पर विभाग द्वारा भारत से आने वाले केला पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद नींबू और अब आम पर भी रोक लगा दी गई है।

सीमा पर कड़े नियम लागू किए गए हैं। इसमें साफ बताया गया है कि आयात परमिट केवल उन्हीं फलों को दिया जाएगा जो पूरी तरह से जांच मानकों पर खरे उतरेंगे। आम के सीजन में आम आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने पर धनगढ़ी सहित नेपाली बाजार में आम के दाम आसमान छू रहे हैं। साथ ही बाजार में कहीं-कहीं पर ही ऊंचे दामों में आम 150 से 250 किलो और केला 150 से 200 रुपये नेपाली दर्जन बिक रहा है।
विज्ञापन

उधर गौरीफंटा सहित भारतीय कस्टम कार्यालय पर मौजूद कस्टम एजेंट और ट्रेडर्स पर खासा असर पड़ा है। गौरीफंटा के ट्रेडर्स बाबू भाई ने बताया कि जहां इस सीजन में केला और आम की प्रतिदिन 8 से 10 से ट्रक पास करा कर नेपाल जाते थे।
इस बार नेपाल सरकार द्वारा प्रतिबंध और कड़े नियम मानक के अनुसार क्वारिंटीन कर क्लीयरेंस होने पर ही आम नेपाल भेजा जा सकेगा। इसके चलते आम का सीजन शुरू होने के बावजूद इस बार अभी तक एक भी आम की गाड़ी नेपाल नहीं भेज पाए हैं। वहीं सूत्रों द्वारा बताया गया है कि अवैध मार्ग से आम और केला की तस्करी कर नेपाल पहुंचाया जा रहा है।
उधर लखीमपुर खीरी के जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह और जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि उन्हें ऐसे किसी फंगस के बारे में जानकारी नहीं है। न तो उनके पास इस संबंध में कोई दिशा निर्देश आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें