अलीगंज रोड पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए रखे गए बोल्डर
गोला गोकर्णनाथ। तहसील प्रशासन ने शिव मंदिर परिक्षेत्र में भारी वाहनों, रोडवेज बसों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। अलीगंज रोड पर भारी भरकम बोल्डर रखकर अब आगमन बंद कर दिया गया है।
सदर चौराहे से लेकर शिवम चौराहे तक अलीगंज रोड का हिस्सा शिव मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का मुख्य मार्ग है। इस पर भीड़ का अत्यधिक दबाव रहता है। सावन के अंतिम सोमवार को प्राचीन भूतनाथ मेला भी होना है। इसमें लाखों के भीड़ उमड़ती है। प्रशासन ने शिवम चौराहे से लेकर अलीगंज रोड पर मेला मैदान के तीसरे गेट के सामने तक कई स्थानों पर रेलवे के निर्माणाधीन फ्लाईओवर के सीमेंट से भारी भारी भरकम बोल्डर सड़क के बीचो-बीच रखवाकर भारी वाहनों, रोडवेज बसों का आगमन पूर्णतया प्रतिबंधित कर दिया है।
रोडवेज डिपो के केंद्र प्रभारी कमलेश वर्मा ने बताया कि शाहजहांपुर, मोहम्मदी, पीलीभीत, बरेली रूट की बसों को मरघट रोड, विकास चौराहे होते हुए पुराने बाईपास से रवाना किया जा रहा है।