फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नो-एंट्री में भारी वाहनों की एंट्री, खतरे की घंटी

विज्ञापन
शहर में मंगलवार शाम सात बजे  घूमता ट्रक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नो-एंट्री के समय शहर में भारी वाहनों की धड़ल्ले से इंट्री हो रही है। यह वाहन लालपुर बैरियर के रास्ते दीनदयाल कॉलेज के पास से शहर में प्रवेश करते हैं। एंट्री प्वाइंट पर तैनात पुलिसकर्मी भी इन वाहनों की आवाजाही से बेपरवाह नजर आते हैं।
विज्ञापन

संकटा देवी पुलिस चौकी से लालपुर बैरियर की ओर बढ़ने पर कई स्थानों पर ट्रक व डीसीएम सड़क पर ही खड़े और आते-जाते दिखते हैं। बुधवार की दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच की गई पड़ताल में इस रोड पर भारी वाहन बिना किसी रोक-टोक के फर्राटा भरते नजर आए।

होमगार्ड से बात की और अंदर आ गया ट्रक
दोपहर 12:10 बजे दीनदयाल कॉलेज के निकट लगे नो-एंट्री बोर्ड के पास एक होमगार्ड और पीआरडी जवान मौजूद था। आने-जाने वाले वाहनों को इधर से उधर जाने का इशारा किया जा रहा था। इसी समय एक ट्रक आया। चालक ने ट्रक रोक कर सुरक्षाकर्मियों से बात की। थोड़ी देर बाद ट्रक नो-एंट्री की अनदेखी कर शहर में प्रवेश कर गया। पूछने पर सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि सुबह आठ से रात नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है।
विज्ञापन


ब्लॉक के पास से गुजरा ट्रक, सड़क पर खड़े थे कई अन्य वाहन
दोपहर 12 बजे लखीमपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने से एक ट्रक गुजरता दिखा। ब्लॉक से थोड़ा पहले एक ट्रक सड़क पर खड़ाकर सामान उतारा जा रहा था। यही नजारा संकटा देवी पुलिस चौकी से रेलवे क्रॉसिंग के पास दिखा। सड़क के दोनों किनारों पर एक-एक ट्रक खड़ा था। उल्ल नदी पुल से पहले नो-एंट्री प्वाइंट पर पुलिसकर्मी भारी वाहनों को रोकते नजर आए। वाहनों को बाईपास से आगे भेजा गया।

शाम के समय नौरंगाबाद चौराहे पर पहुंचा ट्रक
नो-इंट्री में भारी वाहनों की एंट्री रोज की बात है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक ट्रक शहर के व्यस्त इलाके नौरंगाबाद चौराहा पहुंच गया। सड़क किनारे लगे पेड़ की डाल टूट गई। जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

नो-एंट्रीप्वाइंट पर सुबह सात बजे से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है। आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। नो-इंट्री के समय प्रवेश करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। अभियान भी चलाया जा रहा है।
चिरंजीव मोहन, यातायात निरीक्षक

शहर में मंगलवार शाम सात बजे  घूमता ट्रक

शहर में मंगलवार शाम सात बजे  घूमता ट्रक

शहर में मंगलवार शाम सात बजे  घूमता ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें