फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कैंप में विद्युत उपभोक्ताओं की सुनीं शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया विद्युत वितरण खंड की ओर से बुधवार को भीरा, मझगईं, बिजुआ, बनकटी उपकेंद्र पर कैंप लगा। कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनने के साथ ही उनके बिल भी सही किए गए। नलकूप उपभोक्ताओं को ब्याज माफी योजना की जानकारी प्रदान की गई।
विज्ञापन

बुधवार को उपकेंद्रों पर आयोजित शिविरों में एक्सईएन निशांत ज्योति, एसडीओ संजय कुमार, मयंक चक्रवर्ती, जेई शिवम सिंह, विद्यासागर, शैलेंद्र कुमार, रवि कुमार आदि ने उपभोक्ताओं की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान कराया। एक्सईएन निशांत ज्योति ने बताया कि किसी भी विद्युत उपभोक्ता को कोई समस्या आ रही है तो वह लिखित आवेदन दे। उसकी समस्या का तत्काल समाधान कराया जाएगा। नलकूप उपभोक्ताओं को मार्च 2023 तक का बिल एकमुश्त जमा करने पर 100 प्रतिशत ब्याज माफ होगा, जबकि तीन किस्तों में 90 प्रतिशत व छह किश्तों में 80 प्रतिशत ब्याज की छूट दी जाएगी। नलकूप उपभोक्ता इस योजना का लाभ मार्च तक उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें