फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग सदस्य के सामने आईं 42 शिकायतें

Wed, 05 Aug 2015 10:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य आसमां सिद्दीकी ने कलक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीडन संबंधी मामलों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान महिला उत्पीडन की कुल 42 शिकायतें आईं। अधिकतर शिकायतें संबंधित एसडीएम और थानों को निस्तारण के लिए भेजी गई हैं।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान दहेज की मांग और घरेलू हिंसा के 19 मामले, छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के 02, प्रकरण, मारपीट के सात, भूमि संबंधी पांच, और  दुराचार और अपहरण के चार और एक मामला अवैध वसूली के संबंध में था। सभी मामले संबंधित थानों और एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया।
राज्य महिला आयोग की सदस्य आसमां सिद्दीकी ने मामलों में होने वाली कार्रवाई से उन्हें भी अवगत कराने को कहा। इस मौके पर एएसपी एपी सिंह, एसडीएम और सीओ मितौली, जिला प्रोबेशन अधिकारी बीके सिंह, महिला थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें