फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फरियादियों के हाथ लगी मायूसी... 140 शिकायतों में 11 निस्तारित

विज्ञापन
पलिया में संपूर्ण समाधान दिवस पर ​शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। समाधान दिवस धीरे-धीरे रम्म अदायगी बनते जा रहे हैं। अलग अलग तहसीलों को मिलाकर कुल 140 शिकायतें मिलीं। जिनमें से महज 11 शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन

पलिया में डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ, जहां राजस्व विभाग की शिकायतों का अंबार रहा। भीरा क्षेत्र के कई फरियादी आवास को लेकर पहुंचे थे। जिस पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मौके से संबंधित अधिकारियों को खुद जाकर मौका मुआयना कराकर शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। यहां कुल 47 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग की 18 शिकायतों में से सात शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। सीडीओ अनिल कुमार सिंह, पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, सीओ अजेंद्र यादव समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


72 में सिर्फ दो शिकायतों का निस्तारण
गोला गोकर्णनाथ। तहसील सभागार में एसडीएम रत्नाकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में महज दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 72 शिकायतें आईं। जिसमें राजस्व एवं आपदा की 41, पुलिस की 12, संयुक्त जांच की सात, ग्राम विकास विभाग की पांच, खाद्य एवं रसद, चकबंदी की दो-दो, श्रम विभाग सहकारिता विभाग और लोक निर्माण विभाग की एक-एक शिकायत आई। दो का ही निस्तारण किया जा सका। इस मौके पर तहसीलदार सुखबीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शौचालय दिलाने की फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग
पलियाकलां। इलाके के सिंगाही खुर्द निवासी 75 वर्षीय राम नारायन पुत्र सुखलाल शौचालय दिलवाने की फरियाद लेकर पहुंचे। उन्होंने डीएम को शिकायतीपत्र दिया। कहा कि शौचालय के लिए उन्होंने कई बार आवेदन किया है लेकिन आज तक नहीं मिला। उनका पूरा परिवार खुले में शौच जाने को विवश हैं। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने मौके से एडीओ पंचायत को मौका मुआयना कर शौचालय दिलवाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
पोषण किट और बुजुर्ग फरियादियों को बांटे कंबल

तहसील में शिकायत लेकर आने वाले फरियादियों को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी तरफ से कंबलों का वितरण किया। कई बुजुर्ग फरियादियों को कंबल बांटे। इसके अलावा रंगरेजान की सीमा, छब्बापुरवा की संजना, टेहरा की पूनम, बरबंडा की आरती आदि माताओं को बच्चों के लिए पोषण किट का भी वितरण किया।

21 में महज चार शिकायतें निस्तारित
मितौली। तहसील सभागार में फरवरी माह के पहले शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। एडीएम संजय कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। इस दौरान आई कुल 21 शिकायतों में सिर्फ चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका है। संवाद

पलिया में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम व एसपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें