फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत

Mon, 02 Feb 2015 07:08 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के रायल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में हुई वार्षिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके  पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक उत्कर्ष वर्मा ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की वंदना की। यहां सामान्य ज्ञान में प्रथम स्थान पाने वाली बीएड की छात्रा ममता सिंह, द्वितीय रहीं नेहा सिंह चौहान, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शराफत अली और द्वितीय रहीं सय्यदा बानो, रेस में प्रथम स्थान पाने वाली आरती देवी और गायन का प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाली उदीषा अवस्थी और द्वितीय स्थान पाने वाले मिनहाज अंसारी को प्रबंधक जनार्दन सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर शिक्षिका  डॉ. कीर्ति शाह, डॉ. पायल राय, सुरेश तिवारी, उमेश कुमार विश्वकर्मा, अरुण कुमार सिंह, रचिता वाजपेयी, रितेश दीक्षित सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें