लखीमपुर खीरी। सीबीएसई 10वीं के परिणाम के बाद कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का सीमित समय बचा है। 20 अप्रैल की रात 12 बजे पोर्टल बंद हो जाएगा। ऐसे में विद्यार्थियों के पास आवेदन के लिए महज कुछ घंटे ही शेष हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि लिस्ट ऑफ कैंडिडेट जमा करने की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से चल रही है, जिसे बोर्ड ने केवल पांच दिनों के लिए खोला है। आवेदन की पूरी प्रक्रिया स्कूलों के माध्यम से होगी।
विद्यालयों को पात्र विद्यार्थियों का चयन कर इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट श्रेणी के छात्रों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके जरिये विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का अवसर मिलेगा।