फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: कागजों में कंपनी, एंटीबायोटिक दवा के नाम पर खड़िया

Tue, 21 Feb 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एंटीबायोटिक टैबलेट जेसेएफ एजेड जांच में खड़िया निकली। इसे शाहजहांपुर की दो फर्में फर्जी कंपनी बनाकर गोला के फिक कनेक्ट ट्रेडर्स को सप्लाई कर रही थीं। मामले में कनेक्ट ट्रेडर्स के चार पार्टनर और दो फर्मों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से जून 2022 में फिक कनेक्ट ट्रेडर्स के स्टोर से जेसेफ एजेड और विन कोल्ड प्लस सिरप का नमूना लिया गया था। ड्रग इंस्पेक्टर सुनील रावत ने बताया कि दवा का नमूना फेल होने पर जेसेफ एजेड निर्माता कंपनी जिया हेल्थकेयर रेवाड़ी हरियाणा को नोटिस भेजा गया तो पता चला कि वहां ऐसी कोई कंपनी नहीं है।

स्थानीय स्तर पर पड़ताल की गई, जिसमें इस फर्जीवाड़े में फिक कनेक्ट ट्रेडर्स और शाहजहांपुर की फर्में स्काई वर्ल्ड फार्मास्यूटिकल्स और रोहित मेडिकल एजेंसी संलिप्त पाईं गई। इसके बाद सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया। विनकोल्ड सिरप का नमूना अधोमानक पाए जाने पर भी निर्माता कंपनी टेक्सा लाइफ साइंस डेराबसी पंजाब के विरुद्ध मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें