फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खाद की उपलब्धता पूछने पर भड़का समिति कर्मी, ऑडियो वॉयरल

Sun, 05 Jul 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में खाद संकट के बीच एक किसान के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। खाद की जानकारी लेने पर समिति का कर्मी भड़क गया और किसान से गलत भाषा का इस्तेमाल किया। इसका एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

बिजुआ ब्लाॅक क्षेत्र के भानपुर सहकारी समिति कर्मचारी संतोष वर्मा पर अभद्रता किए जाने का आरोप है। शनिवार को एक किसान ने संतोष वर्मा के फोन पर खाद उपलब्धता की जानकारी ली।
पहले तो कर्मचारी ने कहा कि खाद नहीं है। कुछ और पूछने पर कर्मचारी भड़क गया। इधर, संबंधित कर्मचारी संतोष वर्मा ने कहा कि उस समय थोड़ा टेंशन थी, जो गलती से यह शब्द निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे से ऐसा नहीं होगा। इधर, एआर कोऑपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि कोई भी कर्मचारी से किसी से अभद्रता नहीं कर सकता है। कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें