फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिले के 1,486 कोटेदारों का बढ़ा लाभांश

Mon, 17 Aug 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोटेदारों का लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 प्रति क्विंटल किए जाने पर खीरी के 1486 कोटेदारों को सीधा लाभ दिया जाएगा। कलक्ट्रेट सभागार में उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बढ़ोतरी और ई-पॉश आधारित फीडबैक प्रणाली को लेकर बैठक आयोजित की गई। यहां प्रदेश सरकार की ओर से राशन विक्रेताओं का लाभांश 90 रुपये से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

विधायक योगेश वर्मा ने कहा कि लाभांश में वृद्धि से उन्हें आर्थिक संबल मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि आर्थिक मजबूती मिलने के साथ सम्मान और मनोबल भी बढ़ेगा। इधर, कोटेदारों ने कहा कि बढ़े हुए लाभांश से कोटेदारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। संवाद
धौरहरा। तहसील सभागार में भी कार्यक्रम हुआ। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कहा कि उन्होंने सरकार की ओर से कोटेदारों के हित में किए गए इस निर्णय की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसडीएम राशीकृष्णा, तहसीलदार आदित्य विशाल, पूर्ति निरीक्षक रमेश कुमार वर्मा, पूर्ति लिपिक आदेश कुमार समेत तहसील क्षेत्र के सभी उचित दर विक्रेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें