फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर, मां और नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगई। पलिया निघासन स्टेट हाईवे के त्रिलोकपुर मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में एक मां और उसके छह माह के बच्चे की पास से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम करीब साढ़े सात बजे निघासन के गांव दौलतापुर निवासी रामचंद्र अपनी 24 वर्षीय बहू पूनम देवी, पत्नी सरोज व छह माह के पौत्र रंजीत के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मझगईं चौकी क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर मोड़ के पास एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई और पीछे बैठी उनकी बहू व छह माह का पौत्र वहां से गुजर रहे ट्रैक्टर ट्राली के पहिए के नीचे आ गए।
हादसे में मां बेटा बुरी तरह से जख्मी हो गए। उनको इलाज के लिए पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य क्रेंद्र लाया गया जहां मां और बेटे को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज पलिया उदय भान यादव, अपराध निरीक्षक संतोष कुमार यादव पहुंच गए और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। ट्रैक्टर ट्राली को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। दूसरा सवार बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें