फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पिकअप और ट्रक में हुई टक्कर, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। पिकअप व ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

सीतापुर-शाहजहांपुर नेशनल हाईवे पर रविवार शाम पिकअप व ट्रक में टक्कर इतनी तेज हुई कि पिकअप हाईवे पर पलट गई। पिकअप चालक प्रमोद गुप्ता ने बताया कि वह मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के बहादुर नगर गांव से भैंस लोड कर संडीला जा रहा था। औरंगाबाद होते हुए मैगलगंज बाइपास के हाइवे पर चढ़ा था। विपरीत दिशा से सीतापुर की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। पिकअप में सवार बोदालाल गुप्ता (50) पुत्र चेतराम गुप्ता निवासी संडीला हरदोई की मौके पर ही मौत हो गई। इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने घायलों को एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए भेजा। पिकअप चालक व उसमें सवार पांचों लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें