स्कूल में प्रयोग हो रही मानक विहीन ईंटें। संवाद
निघासन। गांव गोविंदपुर फॉर्म स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज की बाउंड्रीवॉल के निर्माण में ग्रामीणों ने घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में पीली और कमजोर ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है, जो हाथ लगाते ही टूट जा रहीं हैं।
आरोप है कि दीवार खड़ी होते ही तुरंत प्लास्टर किया जा रहा है, ताकि लगाई गई ईंटों की गुणवत्ता छिपाई जा सके। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भी लोग निर्माण पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कई दिनों से चल रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं आए इससे संदेह और गहरा रहा है।
-
मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर इस तरह की कोई शिकायत आती है तो निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
विनोद मिश्रा, डीआईओएस