फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए विद्यार्थी उमड़े

Fri, 26 Jun 2015 08:07 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ रही है। फार्म वितरण की अंतिम तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों की भीड़ बढ़ रही है। शुक्रवार को युवराजदत्त महाविद्यालय और भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विद्यार्थियों की लंबी-लंबी कतार लगी रहीं।
विज्ञापन

युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदनपत्रों का वितरण नौ जून से शुरू हुआ है। आवेदनपत्रों का वितरण 28 जून तक जारी रहेगा। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि भरे हुए आवेदन फार्म 17 जून से जमा किए जा रहे हैं। यह फार्म 30 जून तक जमा किए जाएंगे। इसके बाद कट आफ सूची जारी होगी।
उधर भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. निरुपमा अशोक ने बताया कि छात्राओं की सुविधा के लिए पंजीकरण की तिथि 25 से बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब तक बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए करीब 1100 आवेदन फार्मो का वितरण हो चुका है। 30 जून के बाद आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए मैरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश किए जाएंगे। बिना पंजीकरण के प्रवेश संभव नहीं होंगा। एमए प्रथम वर्ष की छात्राओं का पंजीकरण जुलाई के प्रथम सप्ताह तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें