पलियाकलां। बीए, बीकॉम द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को सोमवार से प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। अलग-अलग काउंटरों पर प्रवेश वितरण किए जा रहे हैं।
सोमवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ कॉलेज परिसर में लगी रही। कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 जुलाई से शुरू हो रही हैं। ऐसे में सोमवार से श्री गुरु गोविंद सिंह राजकीय महाविद्यालय में बीए व बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष के प्रवेश पत्र बांटे गए। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं की भीड़ डिग्री कॉलेज में लगी रही। परीक्षा के दिन तक प्रवेश पत्र बांटे जाएंगे। संवाद
वाईडी कॉलेज में आज से बटेंगे प्रवेश पत्र
लखीमपुर खीरी। युवराज दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि 16 जुलाई से कानपुर विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। इसके लिए कॉलेज में मंगलवार से प्रवेश पत्र वितरण शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष के छात्रों को पुस्तकालय, बीए तृतीय वर्ष के छात्रों को बीएड विभाग और बीकाम एवं बीएससी के द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को प्रशासनिक भवन से प्रवेश पत्र मिलेगें। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र के लिए छात्र छात्राओं को कॉलेज का परिचय पत्र और शुल्क रसीद साथ लाना अनिवार्य होगा। वहीं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए छात्रों को मास्क और सेनिटाइजर साथ लाना होगा। संवाद